फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana : Naib Subedar krishan kumar cremated at sulodha village of Jhajjar

हरियाणा : नायब सूबेदार कृष्ण कुमार पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ की अंतिम विदाई

Thu, 04 Mar 2021 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Mar 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Naib Subedar krishan kumar cremated at sulodha village of Jhajjar
झज्जर में नायब सूबेदार कृष्ण कुमार को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के झज्जर के गांव सुलोधा निवासी और असम राइफल के नायब सूबेदार कृष्ण कुमार का सोमवार सुबह गोली लगने से निधन हो गया था। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव में लाया गया। जहां पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। 

विज्ञापन


गाड़ियों और बाइकों के काफिले के साथ नायब सूबेदार के पार्थिव शरीर को झज्जर की श्री कृष्ण यादव धर्मशाला से गांव तक ले जाया गया। उनके घर पर सेना के अधिकारियों व राजनेताओं ने उन्हें सलामी दी और उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय, शहीद कृष्ण कुमार अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा कृष्ण कुमार तेरा नाम रहेगा के खूब नारे लगे। 
विज्ञापन



गांव की सीमा से पुष्प वर्षा करते हुए शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई। गांव की श्मशान भूमि में सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। पुलिस प्रशासन की तरफ से सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, सदर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार, पूर्व विधायक नरेश शर्मा बादली, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन नरेश हसनपुर, जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष संजय कबलाना, रविंदर मछरौली, विधायक कुलदीप के भाई, यादव सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र, प्रधान राजवीर सिंह के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थिव शरीर के साथ आए नायब सूबेदार आरएस चित्रई, रामपाल सिंह ने सेना की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके ताऊ के बेटे मूलचंद ने मुखाग्नि दी। झज्जर पुलिस की सलामी गारद ने हवा में गोलियां दाग, मातमी धुन बजाते हुए सलामी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed