फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana is ready to go with Modi in 2024: Dhankhar

हरियाणा 2024 में मोदी के साथ चलने को तैयार हो चुका है : धनखड़

Sun, 02 Apr 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana is ready to go with Modi in 2024: Dhankhar
झज्जर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा वर्ष 2019 मेंं भी नरेंद्र मोदी के साथ रहा और अब 2024 में भी साथ चलने को तैयार हो चुका है। गांव हसनपुर के एमआर स्कूल में आयोजित पन्ना प्रमुख के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज बारिश में बादली के कार्यकर्ताओं ने यह ठान लिया है कि कांग्रेस की देश को तोड़ने की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उपस्थित कार्यकर्ता से आह्वान किया कि प्रदेश की दस लोकसभा सीटें जीतने व प्रदेश में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने के लिए तैयारी करे। पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को 5 लाख कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। खराब मौसम होने के बावजूद पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। पन्ना प्रमुख के गाने पर कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख जमकर झूमे। वहीं पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ताओं के लिए रात्रिभोज भी दिया गया।
विज्ञापन

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि जो गलती बादली हलके के लोगों ने की थी वह 2024 में न करें और ओमप्रकाश को चुनकर चंडीगढ़ भेजे। वे पूरी तरह मेहनती हैं उनकी मेहनत की बदौलत भाजपा इतनी मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुखों की फौज खड़ी कर दी है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, जिला प्रभारी महेश चौहान, जिला अध्यक्ष बिक्रम कादयान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, डॉ राकेश कुमार, पूर्व आयुक्त दिनेश शास्त्री, लोकसभा संयोजक आनंद सागर, चेयरमैन निलम अहलावत, प्रेम धनखड़, सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed