{"_id":"66229aef64c3b6ce9e064e6f","slug":"haryana-dushyant-chautala-reached-jhajjar-and-targets-bjp-and-congress-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा उम्मीदवारों के विरोध पर दुष्यंत बोले- आज के दिन मेरा भी मन करता मैं भी भाजपा का विरोध करूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा उम्मीदवारों के विरोध पर दुष्यंत बोले- आज के दिन मेरा भी मन करता मैं भी भाजपा का विरोध करूं
Fri, 19 Apr 2024 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2024 09:55 PM IST
सार
दुष्यंत चौटाला निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। आज किसान ट्रालियां लेकर लाइनों में खड़ा है।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में भाजपा प्रत्याशियों के विरोध पर पूछे गए सवाल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज के दिन तो मेरा भी मन करता है कि मैं उनका विरोध करूं। यह पीड़ा पुरानी नहीं बल्कि नई है। वह शुक्रवार को पार्टी के निर्माणाधीन कार्यालय के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज किसान ट्रालियां लेकर लाइनों में खड़ा है। उसकी फसल खरीद नहीं हो रही। झज्जर में नमी के नाम पर 300-300 रुपये काटे गए हैं। यह सरासर किसान के साथ अन्याय है। साढ़े चार साल हमने किसानों को परेशानी नहीं आने दी। इस सरकार ने अब किसान की मदद करने की बजाय कमजोर किया है।
विज्ञापन
हमने हमेशा किसान की समस्या का निवारण किया है। यह सरकार किसान की सुध नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने पांच उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं और बाकी पांच भी जल्द ही बैठक कर उतार दिए जाएंगे। इस बार भी परिणाम बडे़ सकारात्मक होंगे। हमारा वोट शेयर 2019 से तीन-चार गुणा बढ़ेगा।
कांग्रेस की टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंतरकलह बहुत ज्यादा है। कल तीन-चार बार उनकी बैठक हुई, लेकिन बेनतीजा रही। कांग्रेस अंदरखाते कमजोर है। उनकी अंतरकलह पतन का कारण है।
उन्होंने कहा कि आज 400 पार का नारा देने वाले लोग भूल चुके हैं कि इस तरह का नारा इंदिरा गांधी के समय दिया था। इंदिरा गांधी स्वयं चुनाव हारी थी। उस समय कांग्रेस बहुमत से दूर गई थी।
आज राजस्थान में पोलिंग रही थी। 12 में से चार व पांच सीट पर भाजपा हार रही है। राजस्थान में 25 सांसद रखने वाली स्टेट में हार रही है। 400 का नारा इस्तीहार में अच्छा लगता है, लेकिन ग्राउंड पर सबको पता चल जाता है।