फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana boys and girls team in quarter finals

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा लड़कों और लड़कियों की टीम क्वार्टर फाइनल में

Sat, 18 Jan 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Haryana boys and girls team in quarter finals
18jjrp18- झज्जर। हरियाणा शूटिंग बॉल चैंपियन​शिप में पहुंची हरियाणा लड़कियों की टीम। संवाद - फोटो : संवाद
झज्जर। ओडिसा के पुरी में आयोजित सीनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में हरियाणा की लड़कों व लड़कियों की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इस चैंपियनशिप में झज्जर के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

17 से 19 जनवरी तक ओडिशा के पुरी में 43वीं सीनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हरियाणा की लड़कों व लड़कियों की टीमों ने भी हिस्सा लिया। हरियाणा की दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। लड़कों की टीम ने अपने ग्रुप चरण में उत्तराखंड को 21-8, केरल को 21-8, चंडीगढ़ को 21-0, दिल्ली को 21-17 व पश्चिम बंगाल 21-12 को हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया है।
विज्ञापन

वहीं हरियाणा लड़कियों की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 21-17, केरल को 21 -9 व पश्चिम बंगाल को 21-7 से हराकर के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इस चैंपियनशिप में हरियाणाा की लड़कों की टीम में झज्जर के खिलाड़ी तस्वीर, दीपक व गौरव और लड़कियों की टीम में झज्जर की खिलाड़ी दीपिका, सुनिधि, सुमित व अंशु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक अंशु ने 14 अंक और दीपिका ने आठ अंक प्राप्त किए हैं। हरियाणा लड़कों व लड़कियों की टीम ने बाकी खिलाड़ी एक्स्ट्रा के तौर पर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed