फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana Big road accident, Canter hit car parked on KMP Expressway from behind

KMP Expressway पर बड़ा हादसा: खड़ी कार को कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर, दो बच्चों सहित चार की मौत

Wed, 26 Jul 2023 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Jul 2023 02:59 PM IST
सार

केएमपी एक्सप्रेसवे पर बहादुरगढ़ में खड़ी कार को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा गांव मांडोठी के पास हुआ है।

विज्ञापन
Haryana Big road accident, Canter hit car parked on KMP Expressway from behind
बहादुरगढ़ अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्स्प्रेस वे पर मांडोठी टोल प्लाजा के निकट बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जिन चार लोगों की जान गई है, उनमें एक पुरुष, एक महिला और दो लड़की शामिल हैं। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन मृतक महिला का नाम अंजलि बताया जा रहा है। यह लोग राजस्थान से धार्मिक यात्रा कर मेरठ लौट रहे थे। 

विज्ञापन


कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
दरअसल मंगलवार की देर रात एक टाटा टियागो गाड़ी केएमपी पलवल मानेसर की दिशा से कुंडली की तरफ लौट रही थी। सुबह 3:20 पर रास्ते में चालक ने लघुशंका से निवृत्त होने के लिए मांडोठी टोल प्लाजा के निकट गाड़ी को रोक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। चालक लघुशंका से निवृत्त होने के लिए चला गया। इस बीच पीछे से आए एक कैंटर की इस गाड़ी में जोरदार टक्कर लगी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि दो घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल इन दोनों लोगों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। अपनी गाड़ी में कैंटर की टक्कर लगते ही चालक अरुण कुमार भागकर मौके पर पहुंचे उन्होंने मदद मांगने के लिए शोर मचाया। कुछ मिनट के बाद राहगीर और अन्य लोग पहुंचे। पुलिस को सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गाड़ी चालक से मिली जानकारी और उपलब्ध हुई अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने पीड़ित परिजनों को सूचित किया है। मेरठ से उनके बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शवों का पोस्टमार्टम होगा। ये सभी सभी लोग राजस्थान के पुष्कर, अजमेर और खाटू श्याम से दर्शन करके मेरठ की तरफ वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed