{"_id":"668d680862b682f2e8015188","slug":"haryana-ajay-chautala-taunted-hooda-in-jhajjar-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अजय चौटाला का हुड्डा पर तंज, बोले- हाईकमान की चमचागिरी से ही मिलना है हुड्डा को अपना टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अजय चौटाला का हुड्डा पर तंज, बोले- हाईकमान की चमचागिरी से ही मिलना है हुड्डा को अपना टिकट
Tue, 09 Jul 2024 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:10 PM IST
सार
झज्जर में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे डॉ. अजय चौटाला ने पूर्व सीएम पर तंज कसा। वह बोले कि -हाईकमान की चमचागिरी से ही हुड्डा को अपना टिकट मिलना है।
विज्ञापन
झज्जर में स्थित जेजेपी पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मंच पर मौजूद पार्टी के कार्यकर्त्ता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर में जननायक जनता पार्टी सुप्रीमो अजय चौटाला ने मंगलवार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 60 पार का नारा दे रहे हैं। उनके इस नारे की हवा इस तरह निकलेगी जैसे भाजपा के 75 पार और 400 पार वाले नारे की हवा निकली है। भूपेंद्र हुड्डा के विधानसभा चुनाव में अपनी ही टिकट की गारंटी नहीं है। उनको भी हाईकमान की चमचागिरी से टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह मंगलवार को ग्वालिसन रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी की चमचागिरी करनी है और वेणुगोपाल की सेवा करनी है। इसके बाद ही उनको टिकट मिलेगी।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी नवीन जय हिंद का साथ देने के लिए तैयार है, बशर्ते नवीन जय हिंद के पास जरूरी 10 विधायकों का समर्थन भी होना चाहिए। ज्यादा सीटें कांग्रेस के पास हैं, इसलिए उनको राज्यसभा में अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए तभी जेजेपी उनके साथ आ सकती है।
प्रदेश में वह पार्टी संगठन की मजबूती के लिए दौरे कर रहे हैं और पार्टी की नीतियां आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। दूसरे दल लोगों में भ्रम फैला कर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे दलों से उनकी पार्टी आम जनता को जागरूक कर रही है।
विधानसभा चुनाव में दूसरे दल से समझौता होने की संभावना के सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि परिस्थितियों अनुकूल होने पर ऐसा संभव हो सकता है। हरियाणा में तीसरे मोर्चे के गठन पर कहा कि हरियाणा में कोई भी तीसरा मोर्चा नहीं है। जो लोग ऐसा कह रहे हैं, वह लोगों को बहकाने के लिए कह रहे हैं।
विधानसभा चुनाव की तैयारी करे कार्यकर्ता : दुष्यंत
वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। पार्टी से लोगों को जोड़ें और उनको पार्टी की नीतियों के बारे में बताए।