{"_id":"6133d1968ebc3e48384ceace","slug":"hariyna-bigest-oxivan-in-samespur-mazra-villege-in-jhijar-district-jhjhar-news-rtk6229966121","type":"story","status":"publish","title_hn":"समासपुर माजारा में होगा प्रदेश का सबसे बड़ा ऑक्सीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समासपुर माजारा में होगा प्रदेश का सबसे बड़ा ऑक्सीवन
विज्ञापन
ऑक्सीवन की स्थापना के लिए रखे पौधे।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समसपुर माजरा गांव में प्रदेश के सबसे बड़े ऑक्सीवन की स्थापना रविवार को की जा रही है। अब तक जिले में खरहर, मातनहेल व खानपुर खुर्द गांव में पांच-पांच एकड़ में ऑक्सीवन की स्थापना की गई है। समसपुर माजरा में विकसित किए जा रहे ऑक्सीवन में करीब 2000 बड़, पीपल, नीम, गूलर व डाक के पौधे लगाए जा रहे हैं। रविवार सुबह तक ऑक्सीवन में करीब 1600 पौधे लगा दिए जाएंगे। केवल हैलीपेड वाला क्षेत्र खाली छोड़ा जा रहा है। यहां पर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पौधे लगाए जाएंगे।
समसपुर माजरा के ऑक्सीवन में ही हैलीपेड बनाया गया है। यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग खुड्डन गांव में जाएंगे।
इसके अलावा सोनीपत व चरखी दादरी जिलों में भी दस एकड़ से अधिक का कोई भी ऑक्सीवन नहीं है। अब समसपुर माजरा गांव में करीब साढ़े 18 एकड़ भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। यहां पर मुख्यमंत्री पंचवटी लगाएंगे।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर गांव समसपुर माजरा का दौरा किया। करीब साढ़े 18 एकड़ में विकसित किए जा रहे ऑक्सीवन का निरीक्षण कर पौधरोपण की तैयारियों व योजनाओं के शुभरारंभ के लिए अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
सोनीपत के ट्रीमैन देवेंद्र सुरा की नर्सरी से पौधे मंगवाए गए हैं। इस कार्यक्रम को लेकर ऑक्सीवन से लेकर सड़क तक रातों-रात सड़क का निर्माण भी कर दिया गया है। वहीं इसकी तार बंदी भी कर दी गई है। इसके अलावा देवेंद्र सुरा के साथ जुड़े पर्यावरण मित्र पौधरोपण के कार्य में जुटे हुए हैं।