फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Happiness can be achieved by being happy: Ajay Tewatia

खुश रहने से मिल सकती हैं खुशियां : अजय तेवतिया

Sat, 18 May 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Happiness can be achieved by being happy: Ajay Tewatia
झज्जर। नागरिक अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में एनसीडी की ओर से जिलास्तरीय विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर जिला सेशन जज अजय तेवतिया ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप बीमारी आज के समय में ज्यादा बढ़ती जा रही है जो अन्य बीमारियों को भी जन्म देने का कार्य कर रही है। उच्च रक्तचाप जैसी बीमारी से दूर रहने के लिए प्रतिदिन जीवन में खुशियां लाने के लिए किसी प्रकार की ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला सेशन जज अजय तेवतिया ने कहा कि युवा तबका को आधुनिक जमाने को लेकर अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन शुरू करना चाहिए। एनसीडी कार्यक्रम अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ. मनोज कुमार सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने की और विशिष्ट अत्यधिक रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अरविंद बंसल, राष्ट्रीय नेचुरोपैथी संस्थान देवरखाना से नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉक्टर शिव खांडेकर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत रोहिल्ला ने शिरकत की। सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने कहा कि हमें ऐसी बीमारियों से दूर रहने के लिए अच्छे खान-पान और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है और किसी भी प्रकार के नशे से हमें दूर रहना होगा। मुख्य वक्ता उप सिविल सर्जन डॉ. मनोज कुमार सैनी, नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉक्टर शिव खांडेकर ने उच्च रक्तचाप जैसी बीमारी से बचाव लक्षण के बारे विस्तार से बताते हुए कहा कि अगर हमें उच्च रक्तचाप बीमारी लक्षण जैसे सर दर्द बेचैनी सांस लेने में कठिनाई हो तो हमें तुरंत नियमित रूप से अपने रक्तचाप की जांच करवानी चाहिए। निर्धारित दवा का सेवन करना चाहिए। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला अर्श काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने उच्च रक्तचाप दिवस के बारे जागरूक किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. नीरज आहूजा, डॉ. अजय सिंगला, डॉक्टर गुरजीत सिद्धू, डॉक्टर बसंत दुबे, डॉ. निहारिका आर्य, बाल विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक गोयल, डॉ. सुनील नरवाल, डॉक्टर प्रीति सचदेवा, एनसीडी कार्यक्रम कोर्डिनेटर डॉ. मनीष सैनी, डॉ. अचल त्रिपाठी, सोनी गिरावड, अंजू, विकास कुमार, सतपाल शर्मा, अंजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed