{"_id":"6a49c16ab65a8c185901835c","slug":"hansi-gym-owner-murder-case-encounter-between-police-and-lawrence-bishnoi-gang-members-in-bahadurgarh-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हांसी जिम संचालक हत्याकांड: एक-एक लाख के इनामी बदमाशों का एनकाउंटर, सामने आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी जिम संचालक हत्याकांड: एक-एक लाख के इनामी बदमाशों का एनकाउंटर, सामने आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
Sun, 05 Jul 2026 08:11 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:11 AM IST
सार
बहादुरगढ़ में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। एक-एक लाख रुपये के दो इनामी आरोपी घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी हांसी में हुए जिम संचालक कपिल हत्याकांड में वांछित थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बदमाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा पुलिस की एसटीएफ बहादुरगढ़ और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार रात को बहादुरगढ़ इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त कार्रवाई में टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवेश पुत्र जय प्रकाश, निवासी टिब्बा दानाशेर (हिसार) और हिमांशु पुत्र सुशील कुमार, निवासी गांव जाखोड़ खेड़ा, जिला हिसार को घेर लिया गया। दोनों आरोपी थाना सिटी हांसी में दर्ज एफआईआर संख्या 379/2026 में वांछित थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवेश पुत्र जय प्रकाश, निवासी टिब्बा दानाशेर (हिसार) और हिमांशु पुत्र सुशील कुमार, निवासी गांव जाखोड़ खेड़ा, जिला हिसार को घेर लिया गया। दोनों आरोपी थाना सिटी हांसी में दर्ज एफआईआर संख्या 379/2026 में वांछित थे।
विज्ञापन
यह मामला 11 जून 2026 को हांसी में जिम संचालक कपिल की दिनदहाड़े हुई हत्या से जुड़ा है। दोनों आरोपियों पर हरियाणा पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस के अनुसार, दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। सूचना मिली थी कि वो हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बहादुरगढ़ पहुंचे हैं।
संयुक्त टीम ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के तहत पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में दोनों इनामी बदमाश घायल हो गए, जबकि एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से जख्मी हो गया।
घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।