फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hang the murderers, give justice to doctor's daughter.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्यारों को फांसी, डॉक्टर बिटिया को न्याय दो

Thu, 22 Aug 2024 05:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 22 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Hang the murderers, give justice to doctor's daughter.
बहादुरगढ़। कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्न अपराध के विरुद्ध न्याय की मांग करते हुए बुधवार को सामाजिक संस्थाएं सड़कों पर आईं। संस्था के सदस्यों ने पैदल मार्च निकाला। उन्होंने बीटिया डॉक्टर को न्याय और आरोपियों को फांसी की मांग की।
विज्ञापन

मार्च में बाबा रामदास स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल की संचालिका कुसुम लता कौशिक, संघर्षशील जन कल्याण सेवा समिति संचालक मनीष, जनता जनार्दन सेवा समिति कन्वीनर सतवीर दहिया, नवीन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक धनराज तेहलान, ब्रह्म सेवा समिति संचालक दिनेश, पूजा, शिवम आर्ट एंड सिटी से रोहित बक्शी व रजत, सुमन व बच्चे शामिल रहे। यह मार्च नाहरा- नाहरी रोड से शुरू हुआ और वापस राजकीय संस्कृति स्कूल के पास संपन्न हुआ। महिला सम्मान के लिए नारे लगाते हुए जुलूस में चल रहे सभी कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ ठोस व कडी कार्यवाही की मांग करते हुए दोषियों के लिए फांसी की मांग कर रहे थे। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में समय-समय पर अन्याय के खिलाफ इसी प्रकार से आवाज उठानी चाहिए। मार्च में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर निर्णय लिया कि रविवार को न्याय की मांग करते हुए एक बड़ा मार्च निकाला जाएगा। ताकि भविष्य में महिलाओं के खिलाफ किसी प्रकार की दरिंदगी व अत्याचार ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed