{"_id":"6993861add73dd90530de471","slug":"gwalisan-village-won-the-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-131829-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्वालिसन गांव ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्वालिसन गांव ने जीती प्रतियोगिता
विज्ञापन
16jjrp20- झज्जर। क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता ग्वालिसन टीम। स्रोत- आयोजक
झज्जर। गांव ग्वालिसन में खेली गई पंचायती क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्वालिसन गांव की टीम चैंपियन रही। टीम ने फाइनल मैच में समचाना गांव की टीम को हराया। इस दौरान गांव ग्वालिसन निवासी विनीत धनखड़ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
प्रतियोगिता 12 से 16 फरवरी तक हुई। सोमवार को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच हुआ। क्वार्टर फाइनल मैच मांडौठी और धांधलान गांव की टीम के बीच हुआ जिसमें मांडौठी गांव की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।
इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच समचाना और मांडौठी गांव के बीच खेला गया जिसमें समचाना गांव की टीम ने 88 रनाें से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच ग्वालिसन और सिंकदरपुर गांव की टीम के बीच खेला गया जिसमें ग्वालिसन गांव की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। ग्वालिसन और समचाना गांव की टीम के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें ग्वालिसन गांव टीम ने 42 रनों से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार ग्वालिसन, दूसरा समचाना, तीसरा सिकंदरपुर, चौथा मांडौठी और पांचवां धांधलान को दिया गया।