फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Guest teacher shot dead over ground dispute,

जमीनी विवाद को लेकर अतिथि अध्यापक की गोलियां मारकर हत्या

Mon, 29 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Guest teacher shot dead over ground dispute,
घटनास्थल से सबूत जुटाती एफएसएल की टीम। संवाद - फोटो : Jhjhar
बेरी/ झज्जर। खेतों के रास्ते को लेकर कई दिनों से दुजाना और बिरधाना गांव के परिवारों के बीच चली आ रही आपसी रंजिश में दुजाना चौक पर रविवार दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार तीन युवकों ने एक अतिथि अध्यापक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हालांकि मृतक का दोस्त वहां जान बचाकर भाग निकला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुजाना गांव निवासी अनिल पुत्र विजय सिंह फिलहाल दिल्ली के नजफगढ़ में रहता था। वह नजफगढ़ के एक सरकारी स्कूल में अतिथि अध्यापक था। रविवार को वह होली के त्योहार पर परिजनों से मिलने के लिए अपने गांव आया था। दोपहर के समय वह अपने साथी मंदीप के साथ दुजाना चौक पर एक चिकन कॉर्नर की दुकान पर बैठा था। इस दौरान एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए और उन्होंने अनिल पर फायर कर दिया। अनिल को हाथ में गोली लगने के बाद वह दुकान से निकलकर भागा और मंदीप भी वहां से भाग निकला। जब अनिल जान बचाकर भागने का प्रयास कर रहा था तो तीनों आरोपियों ने उसे आठ गोलियां मारीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मौके पर ही सुबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

मृतक अनिल के पिता विजय ने बताया कि कुछ समय पहले बिरधाना निवासी संजय नामक युवक ने परिजनों के साथ हमारे परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया था। उस मामले में उसने पुलिस को शिकायत भी दी है। इसमें संजय की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी थी। संजय व उसका परिवार रंजिश रखे हुए था। रविवार को जब वह दवाई लेने के लिए दुजाना चौक के पास आया तो कुछ ही दूरी पर उसे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर उसने संजय को पहचान लिया था। विजय ने शिकायत में कहा है कि संजय ने ही अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें संजय गांव बिरधाना व महावीर गांव दुजाना के अतिरिक्त पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों का पिता था अनिल
दुजाना गांव निवासी अनिल कुमार कुछ समय से अपने बच्चों के साथ दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में रहता था। उसके दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। होली के त्योहार को परिजनों के साथ मनाने के लिए वह रविवार को दोपहर से पहले ही दुजाना आया था।

वर्जन :::::
घटनास्थल पर तीन गोलियां व चार खोल भी बरामद किए हैं। जबकि युवक के शरीर पर आठ गोलियों के निशान हैं। पुलिस को पता चला है कि किसी जमनी के विवाद में मृतक की आरोपियों के साथ रंजिश थी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
- मनोज कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed