फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Grocery shopkeeper shot dead in Parnaala village of Bahadurgarh, two youths absconding

Haryana: बहादुरगढ़ के परनाला गांव में किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, दो युवक फरार

Sun, 29 Jun 2025 09:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Jun 2025 09:35 AM IST
सार

बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने दुकान के अंदर घुसकर उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकानदार की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Grocery shopkeeper shot dead in Parnaala village of Bahadurgarh, two youths absconding
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के परनाला गांव में एक सनसनीखेज घटना में किराना दुकानदार की दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे के प्रेम विवाह को लेकर गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक दुकानदार के बेटे ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था, जो मृतक के घर के पास ही रहती थी। लड़की के परिवार वाले इस विवाह से नाराज थे और आए दिन मृतक और उसके परिवार को धमकियां दे रहे थे। मृतक ने स्थानीय पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन




घटना देर रात उस समय हुई, जब दुकानदार अपनी किराना दुकान में मौजूद था। अज्ञात हमलावरों ने दुकान के अंदर घुसकर उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकानदार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed