{"_id":"68cfb490ab815a510f08f176","slug":"grandmother-dies-of-heart-attack-after-hearing-news-of-grandson-accident-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पोते के एक्सीडेंट का सदमा सहन नहीं कर पाई दादी, खबर सुनते ही आया हार्ट अटैक, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पोते के एक्सीडेंट का सदमा सहन नहीं कर पाई दादी, खबर सुनते ही आया हार्ट अटैक, हुई मौत
Sun, 21 Sep 2025 01:47 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:47 PM IST
सार
पोते के सड़क हादसे की खबर मिलने से दादी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फिलहाल पोते का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
दिल्ली-रोहतक रोड पर बीते शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार कार की ऑटो से टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार लाइनपार, विकास नगर निवासी बुजुर्ग महिला कमला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक लव, जो अग्रवाल कॉलोनी का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे में अन्य घायल
ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। बताया गया है कि कार चालक लव ने हादसे से ठीक पहले पास के पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाया था और सड़क पर निकला ही था कि यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे की खबर से कार चालक की दादी की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही कार चालक लव की 70 वर्षीय दादी राजरानी को दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: फैक्ट्री में घुसे हथियारबंद लोग, मालिक को पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज