झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सुंदर गोयल को पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल की डिसिप्लिनरी एवं विजिलेंस कमेटी का मनोनित सदस्य नियुक्त किया गया है। पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल की यह कमेटी इन दोनों राज्यों के साथ-साथ चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं के खिलाफ की गई शिकायतों की सुनवाई करती है।
झज्जर जिले से एडवोकेट श्याम सुंदर गोयल पहले ऐसे अधिवक्ता है, जिन्हें पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल की इस कमेटी में शामिल किया गया है। बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सुंदर गोयल झज्जर बार एसोसिएशन के दो बार प्रधान रहने के साथ-साथ झज्जर की एकमात्र महिला एजूकेशन सोसायटी महाराजा अग्रसेन कॉलेज में लगातार 9 साल तक प्रधान रह चुके हैं। गोयल की इस नियुक्ति पर पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र दत्त शर्मा का वकीलों ने आभार जताया है। झज्जर बार के प्रधान यशपाल सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी गोयल, जगशेर कादयान, देवेंद्र कादयान, कृष्ण कादयान, रविन्द सिक्का, विकास अहलावत, विजय शर्मा, रविंद्र कौशिक आदि ने बधाई दी है।