फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government should give district status to Bahadurgarh: Rajendra June

बहादुरगढ़ को जिले का दर्जा दे सरकार : राजेंद्र जून

Sun, 23 Jun 2024 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Government should give district status to Bahadurgarh: Rajendra June

विज्ञापन

बहादुरगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व हरियाणा में कुछ नए जिलों के गठन के लिए नायब सरकार द्वारा कंवरपाल गुज्जर के नेतृत्व में एक सब कमेटी गठित की गई। ऐसे में विधायक राजेंद्र सिंह जून ने सरकार से लोगों की मांग व अपेक्षाओं के अनुरूप बहादुरगढ़ को प्राथमिकता के साथ जिला बनाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जिला गठन में हमेशा से ही बहादुरगढ़ की उपेक्षा की जाती रही है और पुन: इसको नजरअंदाज करके कुछ अन्य छोटे शहरों को जिला बनाने की कवायद नायब सरकार कर रही है। जबकि बहादुरगढ़ जो गुरुग्राम और फरीदबाद के साथ हरियाणा में औद्योगिक नगरी घोषित किया गया था, आज जिला न होने के कारण विकास की दौड़ में कहीं पीछे छूट गया है। देश की राजधानी से सटे एनसीआर के सभी शहरों में बहादुरगढ़ ही एकमात्र ऐसा शहर बचा है जो जिला के दर्जे से वंचित है। विधायक राजेंद्र जून ने कहा कि कहने को तो बहादुरगढ़ गेटवे ऑफ हरियाणा कहलाता है, लेकिन जब इसे जिला बनाने की बात उठती है तो इसे आउट ऑफ वे कर दिया जाता है। उपचुनाव जीतने की राजनीतिक मजबूरी के चलते बंसीलाल की सरकार द्वारा वर्ष 1997 में झज्जर को जिला बनाने के समय से ही बहादुरगढ़ के लोग जिला के दर्जे के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा हमेशा इसे नजरअंदाज किया जाता रहा है। विधायक ने कहा कि बहादुरगढ़ एक पुराना औद्योगिक शहर है, हरियाणा के पहले रिहायशी सेक्टर वाला शहर है। दिल्ली से चंद मिनट की दूरी पर स्थित है। बहादुरगढ़ को जिला बनाने से क्षेत्रीय विकास में तो वृद्धि होगी ही साथ ही निवेश के अवसर भी खुलेंगे। जल्द से जल्द बहादुरगढ़ को जिला का दर्जा दिया जाए, इससे बहादुरगढ़ एक विकसित शहर होकर महानगर बन सके। यदि इस बार बहादुरगढ़ को जिला की सूची से वंचित रखा गया तो यह इस शहर के साथ घोर अन्याय होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed