{"_id":"6429d242aaf9e92ca607fbb4","slug":"government-should-give-compensation-of-rs-40-thousand-per-acre-for-damaged-crops-kadian-bahadurgarh-news-c-17-1-111766-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब हुई फसलों का 40 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : कादियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब हुई फसलों का 40 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : कादियान
Mon, 03 Apr 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव खरहर व उसके साथ लगते छारा, मातन, भापड़ोदा, आंसडा, रोहद, सिलोठी, मांडोठी आदि गांवों में ओलावृष्टि से किसानों की शत-प्रतिशत फसल खराब हो गई। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व बेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुवीर सिंह कादियान ने किसानों की फसल के नुकसान के 40 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की सरकार से मांग की है।
हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। डॉ. कादियान ने कहा कि सरकारी पोर्टल काम नहीं कर रहे हैं जिसके कारण किसानों की फसल में हुए नुकसान का पता लगाने में देरी हो रही है इसलिए सरकार तुरंत अधिकारियों को आदेश दे कि मौके पर जाकर स्पेशल गिरदावरी करके किसानों की फसलों के हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा तुरंत सरकार को भेजे। कई जगह फसलों में 60 से लेकर 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, जबकि गिरदावरी में इसे मात्र 20-25 प्रतिशत ही दिखाया जा रहा है।
किसानों को ताजा नुकसान की जानकारी अपलोड करने में भी दिक्कत पेश आ रही है। क्योंकि कई जगह ना पोर्टल चल रहा है और ना टोल फ्री नंबर काम कर रहा है। एक तरफ मौसम तो दूसरी तरफ सरकारी अनदेखी किसानों के लिए घातक साबित हो रही है। ऐसे में मुआवजे के साथ बोनस देकर कुछ हद तक सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई कर सकती है। इस मौके पर भुंडू प्रधान, परमजीत दलाल, रवि कादयान, दीपक सरपंच छारा, राजेश मातन, अजय मातन, विनोद पूर्व सरपंच खरहर, नरेंद्र भापड़ोदा, काला आंसडा व विकी खरहर मौजूद रहे।