{"_id":"65e4d28a97d3c856df039549","slug":"government-should-compensate-the-crops-destroyed-due-to-hailstorm-mandauthi-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105927-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दे सरकार : मांडौठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दे सरकार : मांडौठी
Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग नुकसान की ड्रोन से स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की और पीड़ित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा और फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल को तुरंत खोलने की मांग की ताकि फसलों के फोटो और नुकसान की जानकारी किसान दर्ज करवा सकें। हरियाणा सरकार स्पेशल गिरदावरी करवाकर तथा 15 दिनों के अंदर बर्बाद हुई फसलों का 50,000 प्रति एकड़ किसानों को मुआवजा दे तथा उन्होंने जो कर्ज ले रखा है उसे माफ किया जाए।
विज्ञापन