{"_id":"679d28fa766b84fea00e49fd","slug":"government-model-culture-senior-secondary-school-pratham-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112611-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम
विज्ञापन
-फोटो 66 : युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के 6 उपमंडल को पछाड़ते हुए झज्जर की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल बहादुरगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल ने अगले सप्ताह कमिश्नरी स्तर पर होने वाली यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाइड किया। विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही को बहुत ही अच्छे अंदाज में प्रस्तुत किया। छात्र महक, रितु और हर्षवर्धन के उत्कृष्ट अभिनय की निर्णायक मंडल ने प्रशंसा की। सदन के अध्यक्ष की भूमिका में कृष्णा, महासचिव की भूमिका में जतिन के अलावा विवेका, नंदिनी, आशुतोष, दीक्षा, शैला, सक्षम, रवि, कार्तिकेय, अतुल के अलावा 50 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। डाइट माछरौली झज्जर की तरफ से निर्णायक मंडल में डॉ. जितेंद्र देशवाल, डॉ. विनय और डॉ. सुशील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल की राजनीतिक प्रवक्ता रितु देशवाल और नवनीत तथा इतिहास प्रवक्ता राकेश वत्स के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य मंजू रानी और उप प्रधानाचार्य ऋषि सहरावत ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।