{"_id":"67608381275ee50dec045e57","slug":"government-is-giving-step-motherly-treatment-to-the-poor-jaikaran-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111680-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार गरीबों से कर रही है सौतेला व्यवहार : जयकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार गरीबों से कर रही है सौतेला व्यवहार : जयकरण
Tue, 17 Dec 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 56 : मांडोठी गांव में जनसंपर्क के दौरान नारेबाजी करते संगठन पदाधिकारी व अन्य। स्रोतं संगठ
- फोटो : संभल
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडोठी ने कहा कि सभी फसलों का एमएसपी गारंटी कानून बनाने, बिजली बिल संशोधन 2023 रद्द करने के अपने वायदों से बीजेपी सरकार पूरी तरह से मुकर चुकी है।
बड़े बड़े पूंजीपतियों-उद्योगपतियों और व्यवसायियों के लाखों करोड़ रुपए के कर्ज सरकार माफ कर रही है, उन्हें टैक्सों में भारी छूट और प्रोत्साहन पैकेज दे रही है परंतु किसानों और भूमिहीन गरीबों से इस विषय पर सौतेला व्यवहार कर रही है।
उन्होंने मांडोठी गांव में जनसंपर्क चलाया। प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी तथा जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने कहा कि 25 फरवरी को चंडीगढ़/पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन में मांगों को उठाया जाएगा। इस अवसर पर गांव वालों ने मांगों को प्रदर्शन किया। जनसंपर्क अभियान में दयानंद, अतरसिंह, उमेदसिंह, दलीप, जीते, श्यामा, काला, सतबीर, अशोक व अन्य शामिल रहे।