फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   goverment lay out jat reservation bill in assembly, khap mmeting in baghadurgargh

चालू सत्र में जाट आरक्षण बिल लाए सरकार

Mon, 28 Mar 2016 01:42 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Mon, 28 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
goverment lay out jat reservation bill in assembly,  khap mmeting in baghadurgargh
जाट मीटिंग - फोटो : rohtak desk
गांव मांडोठी में रविवार को हुई सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत ने राज्य सरकार से विधानसभा के चालू सत्र में ही जाट आरक्षण बिल पारित करने, युवओं पर दर्ज मुकदमें वापस लेने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। पंचायत ने कहा कि सरकार ने अगर विधानसभा के चालू सत्र में जाटों को आरक्षण देने आदि की मांगें पूरी नहीं की तो विधानसभा सत्र खत्म होते ही रोहतक के पास बोहर में स्थित नांदल भवन में महापंचायत कर अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


 दलाल खाप-84 के मुख्यालय मांडोठी में सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत हुई। पंचायत में हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली के खाप सरदारों ने भी भाग लिया। पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला लेकर राज्य सरकार से विधानसभा के चालू सत्र में जाट समाज की सभी मांगें पू सरकारी करने की मांग की। दलाल खाप-84 के प्रधान भूप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत का फैसला तमाम खापों के प्रमुखों व कई हजार नुमाइंदों की मौजूदगी में रमेश दलाल ने पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन


 सर्वखाप पंचायत ने सरकार को खुला अल्टीमेटम दिया है कि अगर सरकार ने जाटों को आरक्षण देने, आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, जेलों में बंद आंदोलनकारियों को रिहा करने, मृतक आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज केस रद्द करने और उन्हें मुआवजा व नौकरी देने की मांगें विधानसभा के इसी सत्र में नहीं मानी तो सत्र खत्म होने के बाद बोहर स्थित नांदल भवन में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस पंचायत में विचार-विमर्श कर अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाईचारे पर दिया बल
मांडोठी स्थित दादा बूढ़ा मंदिर के मैदान में हुई सर्वखाप पंचायत में यूपी से आए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार ने कहा कि यूपी समेत समस्त देश के जाट हरियाणा के जाट आंदोलन में साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिंसा करना मांगें मनवाने का सही रास्ता नहीं है। कई जाट नेताओं ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आंदोलनकारियों की गिरफ्तारियां तुरंत बंद करने की मांग की। तमाम खापों के सरदारों ने 36 बिरादरी में भाईचारा कायम रखने पर बल दिया। संजय दलाल, सनवीर दलाल, पप्पू दलाल, प्रदीप लडरावण व तेजवीर ने भी पंचायत में भाग लिया।

इन्होंने दी राय
सौंद खाप के अरुण जेलदार, दहिया खाप के सुरेंद्र दहिया, इस्माइला-14 के ओमप्रकाश, कादियान खाप के धारा सिंह, छिल्लर खाप के डॉ. हरिकिशन छिल्लर, छिक्कारा के बलजीत आर्य, सांगवान के नर सिंह, सरोहा के रणधीर सिंह, धनखड़ के मेजर होशियार सिंह, राठी के तसवीर सिंह राठी, जाखड़ के सुनील, मलिक के जगबीर, व्यापार मंडल सांपला से सुरेश जुनेजा, अहलावत के जय सिंह, देशवाल के उमेद सिंह, राजस्थान के भरतपुर से जितेंद्र फौजदार, नौगांवा लोवा माजरा के भूप सिंह, काजला के रामपाल, लोवा-17 के श्रीचंद मान, फौगाट के रामदास, जगदीश जांगड़ा जाखोदा, बिरोहड़-12 के जगदेव सिंह आदि ने अपनी राय दी।


व्यवस्था पर रहा जोर
पंचायत में हर तरह की व्यवस्था ठीक रही। पूरी तरह अनुशासन था। दलाल-84 ने सभी हजारों लोगों के लिए भोजन व स्वच्छ पेयजल का इंतजाम किया था। टेंट, शामियाना, मंच व लाउड स्पीकर की व्यवस्था भी बेहतर रही। दलाल-84 के  स्वयंसेवक बाहर से आने वालों को हर तरह की मदद मुहैया करा रहे थे। लोग अपने निजी खर्च से सेवाएं दे रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed