Jhajjar: गूंगा पहलवान ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा- साक्षी मलिक मैं आपको फिर से खेलने के लिए प्रेरित करता हूं
हरियाणा के खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान अपने एक्स पर किए पोस्ट के लिए इन दिनों चर्चाओं में हैं। इस कड़ी में गूंगा पहलवान साक्षी मलिक के लिए फिर से पोस्ट की है। पहलवान ने साक्षी मलिक को फिर से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विस्तार
झज्जर के सासरौली निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पहलवान साक्षी मलिक के पक्ष में पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में साक्षी मलिक को टैग करते हुए लिखा है कि देश की बेटी और हमारी बहन साक्षी मलिक मैं आपको एक बार फिर से खेलने के लिए प्रेरित कर रहा हूं। मैं चाहता हूं आप उसी कुश्ती खेल मैदान से अपना संन्यास लें जिसपर आपने मेहनत, त्याग व ओलंपिक में मेडल दिया।
फिर उन्होंने लिखा है कि खुश रहो, गर्व है विश्व चैंपियन साक्षी व विनेश फौगाट पर...। वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान की इस पोस्ट पर साक्षी मलिक ने भी रि-ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने हाथ जोड़ते हुए का चिह्न छोड़ा है।
देश की बेटी और हमारी बहन @SakshiMalik मैं आपको एक बार फिर से खेलने के लिए प्रेरित करता हूँ...
विज्ञापन विज्ञापन
मैं चाहता हूँ आप उसी, कुश्ती खेल मैदान से अपना संन्यास ले जिस पर आपने मेहनत, त्याग, तपस्या व ओलंपिक मे मेडल दिया...
खुश रहो, गर्व है विश्व चैंपियन साक्षी, व @Phogat_Vinesh पर..! pic.twitter.com/TnuWlDNtxI — Virender Singh (@GoongaPahalwan) January 15, 2024
गूंगा पहलवान को खेल रत्न न मिलने पर विनेश और बजरंग ने दिया जवाब : पिछले दिनों गूंगा पहलवान ने सरकार द्वारा खेल रत्न न दिए जाने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें अपना दर्द लिखा था। इस पर पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट ने रि-ट्वीट किया है। विनेश फौगाट ने लिखा है कि देश के इतने महान पहलवान को इस स्थिति में पहुंचा दिया है, देखकर शर्म आती है। सरकार को वीरेंद्र पहलवान को अनदेखा नहीं करना चाहिए। हम हर हाल में वीरेंद्र पहलवान जी के साथ हैं। वहीं पहलवान बजरंग पूनिया ने लिखा है कि आपको खेल रत्न इसलिए नहीं दिया गया, क्योंकि आप देश की महिला बहन बेटियों के साथ में खड़े थे पहलवान जी। उन्होंने लाइन के नीचे स्टैंड विद वीरेंद्र सिंह गूंगा पहलवान हैशटैग भी किया है।