{"_id":"657b3df64eec0bd1f208a519","slug":"gold-medal-winner-dev-rathi-welcomed-in-para-games-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4235-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पैरा गेम्स में स्वर्णपदक विजेता देव राठी का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पैरा गेम्स में स्वर्णपदक विजेता देव राठी का किया स्वागत
Thu, 14 Dec 2023 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2023 में जटवाड़ा मोहल्ला, बहादुरगढ़ के निवासी देव राठी ने पैरा बैडमिंटन की ओपन सिंगल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिकरी कलां पहुंचने पर देव का स्वागत किया गया।
देव राठी राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिकरी कलां के 11वीं कक्षा के छात्र हैं। देव ने इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया था। जूनियर एशिया स्पोर्ट्स गेम्स 2019 टोक्यो, जापान में रजत पदक, युगांडा में आयोजित विश्व रैंकिंग सीरीज 2021 में कांस्य पदक, बहरीन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 2022 में कांस्य पदक, युगांडा 2023 में स्वर्ण पदक और 2023 में ही इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था। राष्ट्रीय स्तर पर भी देव 7 पदक जीत चुके हैं।
इसी के साथ टिकरी स्कूल के ही कार्तिक पुत्र सतबीर ने कुश्ती में अंडर-14 वर्ग के 67 वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में 41 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। स्कूल में पहुंचने पर देव राठी व कार्तिक का स्वागत किया गया। उप प्रधानाचार्य ऋषि राज, शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र दलाल, सुनील लाकड़ा, सुनील नेहरा, आशीष लाकड़ा, स्टाफ सचिव राजूराम ने खिलाड़ियों को पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।