{"_id":"63f2641b7ee760c01600bf29","slug":"going-from-bahadurgarh-to-delhi-airport-will-be-easy-jhjhar-news-c-17-1-71372-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर-बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ से दिल्ली हवाई अड्डे जाना हो जाएगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर-बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ से दिल्ली हवाई अड्डे जाना हो जाएगा आसान
विज्ञापन
-फोटो 1 : यूईआर-2 को एनएच-9 से जोडने के लिए बन रहा एलिवेटिड-वे।
बहादुरगढ़। दिल्ली एनसीआर में वाहनों की भीड़ कम करने के लिए बनाए जा रहे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) के बहादुरगढ़ वाले हिस्से का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह मार्ग बनने के बाद बहादुरगढ़ से दिल्ली हवाई अड्डे और कई अन्य स्थानों तक जाना बहुत सुगम हो जाएगा। बहादुरगढ़ ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से लोगों को दिल्ली आने और दिल्ली से इन क्षेत्रों को जाने में भी बहुत सुविधा होगी।
अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 एक तरह से दिल्ली का तीसरा रिंग रोड होगा। इस एक्सप्रेस-वे के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़कों का ऐसा तंत्र विकसित कर रहा है, जिससे थमे हुए यातायात को रफ्तार मिल सकेगी। इसके साथ ही यह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने में भी मददगार साबित होगा। साल 2023 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एनएचएआई ने इस परियोजना के निर्माण कार्य को 5 भागों में बांटा है। इसकी निर्माण लागत लगभग 7,700 करोड़ रुपये है।
निर्माण कार्य करवा रहे परियोजना निदेशक फिरोज खान ने बताया कि रोड का 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। यूईआर-2 परियोजना का कार्य जोरों पर है। आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है। इसकी लंबाई लगभग 75.7 किमी रहेगी। इस परियोजना से दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर भीड़भाड़ कम होगी। यह चार से छह लेन का एक्सप्रेसवे है। इसकी शुरुआत दिल्ली के अलीपुर में दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग से होती है और फिर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़, द्वारका से गुजरते हुए यह महिपालपुर के पास दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर खत्म होता है। नेशनल हाईवे नंबर-9 से इसको बहादुरगढ़ में कनेक्ट किया जा रहा है। पश्चिमी-दक्षिणी दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम के लोग यूईआर-2 के जरिए एनएच-44 तक भी आसानी से पहुंच पाएंगे। इससे चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से आसपास के इलाकों में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। लगभग सारा रोड रेड लाइट (ट्रैफिक लाइट) फ्री होगा।
विज्ञापन
यदि केवल दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली में यह एक्सप्रेस-वे अलीपुर के बकोली गांव से शुरू होकर बवाना औद्योगिक क्षेत्र, रोहिणी, मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका के जरिए से एनएच-2 से होकर गुजरेगा। दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र से इसकी पहली चार लेन शुरू होगी और यह हरियाणा के सोनीपत के गांव बड़वासनी में एनएच-352 ए तक जाएगी। इसके बाद वाली छह लेन बक्करवाला से शुरू होकर हरियाणा के बहादुरगढ़ बाईपास के पास एनएच-9 तक जाएगी। बहादुरगढ़ में इस मार्ग का करीब आधा किलोमीटर का टुकड़ा बन रहा है। मार्ग को एनएच-9 से जोड़ने के लिए बहादुरगढ़ में बाईपास से एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। दिल्ली के दिचाऊ कलां से बहादुरगढ़ बाईपास तक इसकी लंबाई 7.3 किलोमीटर होगी।