फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   God is hungry for feelings: Ajay Sati

भगवान भाव के भूखे होते हैं : अजय सती

Wed, 25 Sep 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 25 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
God is hungry for feelings: Ajay Sati
बेरी। कस्बे की श्री 108 जयराम गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भागवत सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा वाचक जयराम आश्रम के आचार्य अजय सती ने कहा कि जो व्यक्ति सुख और दुख दोनों में प्रभु का स्मरण करता है, भगवान हमेशा उसका साथ देते हैं।भगवान भाव के भूखे हैं।
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण दुर्योधन के छपन भोगों को ठुकरा कर विदुर के घर गए। श्रीकृष्ण विदुर के घर पहुंचे, तो विदुर बाहर थे और विदुरानी स्नान कर रही थी। विदुरानी श्रीकृष्ण की आवाज सुनकर पहचान नहीं हुई और घर के दरवाजे खोलकर बाहर दौड़ आई। उसकी दृष्टि भगवान पर ही टिकी रही। भगवान के कहने के बाद होश में आई और भगवान श्री कृष्ण को घर के अंदर ले गई। भगवान को आसान दिया। भोजन के लिए कुछ न होने पर विदुरानी ने केले लाए और भगवान को खिलाने लगी। विदुरानी के प्रेम में भगवान भी केले के छिलके खाने लगे। जब विदुर घर पहुंचे तो उन्होंने विदुरानी को टोका और भगवान को केले का गूदा खिलाने लगे। भगवान ने कहा कि विदुर ने केले का गूदा खिलाकर ठीक काम किया, लेकिन छिलकों में जो स्वाद था, वह गूदे में नहीं था। इस तरह श्रीकृष्ण ने विदुर और विदुरानी के घर प्रेम से भोजन किया। इस मौके गोशाला के उप प्रधान राजीव मित्तल, दिनेश शर्मा, प्रकाश बंसल, मंदीप कादयान, धर्मेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed