फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Goals can be achieved by applying knowledge in practical life: Gulia

ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में धारण कर प्राप्त कर सकते है लक्ष्य : गुलिया

Sun, 27 Oct 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 27 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Goals can be achieved by applying knowledge in practical life: Gulia
26jjrp08- बेरी। विद्या​र्थियों को जानकारी देते हुए। स्त्रोत- कॉलेज प्रशासन

विज्ञापन
बेरी। गांव दुबलधन में राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल एवं उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में स्नातक के पश्चात तथा सेवाओं के अधिकार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें 127 विद्यार्थियों एवं उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिए गांवों के बच्चों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता रामचंद्र पूनिया का कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. कर्मबीर गुलिया एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया।

प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार सहायक आचार्य इतिहास ने व्याख्यान के उद्देश्य एवं कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में धारण करके ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य वक्ता रामचंद्र पूनिया ने स्नातक के बाद नौकरियों के अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने बीएड के विभिन्न प्रकार, स्टेनो, बैंक, आयकर एवं जीएसटी, प्रबंधन एवं कला में होने वाले विभिन्न कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के सफल आयोजन में डॉ. अमित, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में डॉ. रणदीप चौहान, मयंक, डॉ. सुमन, डॉ. सरला, डॉ. अमित सहित समस्त स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed