फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Go ahead sisters, we stand behind you: Virendra aka Gunga Pehalwan

आगे बढ़ो बहनों, हम तुम्हारे पीछे खड़े हैं : वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान

Sun, 24 Dec 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Go ahead sisters, we stand behind you: Virendra aka Gunga Pehalwan
वीरेंद्र सिंह, उर्फ गूंगा पहलवान द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट।
साल्हावास (झज्जर)। मैं केंद्र सरकार के फैसले का सम्मान करता हूं, लेकिन पद्मश्री सीने पर तब तक नहीं लगाऊंगा, जब तक हमारे देश की गौरव बहन साक्षी मलिक और देश की महिला कुश्ती पहलवानों को पूरा सम्मान नहीं मिलेगा। आगे बढ़ो बहनों, हम तुम्हारे पीछे खड़े हैं। जय हिंद। यह बात भीम अवाॅर्डी, अर्जुन अवाॅर्डी व पद्मश्री सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने महिला पहलवानों को प्रेरित करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया लिखी है।
विज्ञापन

खेल मंत्रालय की ओर से डबल्यूएफआई की नई बॉडी को सस्पेंड करने और नए डबल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता भी रद्द करने पर भीम अवाॅर्डी, अर्जुन अवाॅर्डी व पद्मश्री सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। संजय सिंह के कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने पर साक्षी मलिक ने कुश्ती को अलविदा कह दिया था, इसके बाद झज्जर के गांव खुड्डन के पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री प्रधानमंत्री आवास के पास फुटपाथ पर रख दिया और वहां से चले गए। पूनिया ने दिल्ली पुलिस से कहा, कि मैं पद्मश्री पुरस्कार उस व्यक्ति को दूंगा जो इसे पीएम मोदी तक लेकर जाएगा। इसके बाद शुक्रवार देर रात वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने भी अपना पद्मश्री लौटाने का एलान कर दिया था। वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान डेफलंपिक्स में तीन बार डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता व दो बार कांस्य पदक विजेता रहे हैं। उन्होंने 10 वर्ष की आयु में कुश्ती खेलना शुरू किया था। 2005 में डेफलंपिक्स में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। 2009 में उन्होंने डेफलंपिक्स में कांस्य पदक व 2013 में फिर से डेफलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता। 2017 के डेफलंपिक्स में स्वर्ण पदक और 2022 में उन्होंने डेफलंपिक्स में कांस्य पदक जीता। 2021 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया व 2016 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2022 में वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान की उपलब्धियों को देखते हुए भीम अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed