{"_id":"692a0004dc8b0d92100046d7","slug":"girls-should-spread-awareness-in-the-society-dr-meena-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119204-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में जागरूकता फैलाएं छात्राएं : डॉ. मीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में जागरूकता फैलाएं छात्राएं : डॉ. मीना
Sat, 29 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 62 : नव सत्र के शुभारंभ पर हवन में आहूति देते वैश्य शिक्षण सभा के पदाधिकारी। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में नव सत्र के शुभारंभ पर हवन किया गया। इसमेंं मुख्यातिथि महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान डॉ. मीना गुप्ता रहीं। विशिष्ट अतिथि महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के मार्गदर्शक राजेश गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल व रितु गुप्ता रहे।
महाविद्यालय की छात्राओं नेहा, दीक्षा, नैना, अंजलि, विराची ने स्वागत-गीत गाकर अभिनंदन किया। बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपिका ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के द्वारा गणेश वंदना की। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा ईशा व एमएड की छात्रा पायल ने श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। डॉ. मीना ने कहा कि छात्राएं यहां से शिक्षा के साथ संस्कार लेकर जाएं और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करें। राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि सफलता निरंतर कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होती है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि बहादुरगढ़ शिक्षा सभा लंबे समय से बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित रही है। बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता ने कहा कि हवन के माध्यम से नए सत्र का शुभारंभ अत्यंत शुभ माना जाता है। महाविद्यालय प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने सभी का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
यह प्रस्तुत किए छात्राएं ने कार्यक्रम
प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी ने हरियाणवीं कविता प्रस्तुत की। साथ ही प्रथम वर्ष की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। महाविद्यालय की छात्राओं ने समाज की कुरीतियों को उजागर करते हुए उन्हें समाज से समाप्त करने का संदेश देते हुए लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। इसी के साथ बीएड द्वितीय वर्ष व प्रथम वर्ष तथा एमएड प्रथम वर्ष में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही छात्राओं को सम्मानित किया। जिसमें बीएड द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान के लिए नेहा, द्वितीय स्थान के लिए दीप्ती और तृतीय स्थान के लिए अस्तुति को ट्रॉफी दी। बीएड प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान हिमांशी ने, द्वितीय पूजा दहिया ने, तृतीय दिशा ने पाया। एमएड द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान दीक्षा ने, द्वितीय मेघा और तृतीय स्थान मीनाक्षी ने पाया। एमएड प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान खुशी ने, द्वितीय आरती कुमारी और तृतीय संजना ने पाया। अतिथियों ने महाविद्यालय की सत्र 2024-25 मैगजीन विजन का विमोचन किया। इस मौके पर उप प्रधान पवन जैन, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महासचिव सुरेश अग्रवाल, अशोक गोयल, एमसी जोशी, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।
-फोटो 62 : नव सत्र के शुभारंभ पर हवन में आहूति देते वैश्य शिक्षण सभा के पदाधिकारी। स्रोत कॉलेज
-- -- -- -- -- -- -- -- --