फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girl students celebrated Indian Army Day by making slogans

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं ने स्लोगन बनाकर मनाया भारतीय सेना दिवस

Mon, 15 Jan 2024 09:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Jan 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
Girl students celebrated Indian Army Day by making slogans
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने स्लोगन बनाकर भारतीय सेना दिवस मनाया। देश में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने भारतीय सेना की कमान ली थी। इस दिवस पर पूरा देश थल सेना की बहादुरी, साहस, वीरता और कुर्बानी को याद करता है।
विज्ञापन

स्लोगन के माध्यम से छात्राओं ने बताया कि इस दिन भारतीय सेना के उन सैनिकों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की और भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल कायम की। उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी दी जाती है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया है। इस अवसर पर नेहा सोलंकी, पूजा झा, रशिका, प्रीति, कुनिका आदि ने स्लोगन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed