फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girl's body found hanging in the house

घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Tue, 05 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging in the house
सेक्टर-6 के निकट सैनिक नगर में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने यह कदम स्वयं कदम उठाया या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं। फिलहाल पुलिस ने शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूल रुप से बिहार की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार की शाम उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। परिवार वालों का कहना है कि जिस वक्त यह घटना हुई उसके माता-पिता ड्यूटी पर थे और भाई ट्यूशन पढने के लिए गया हुआ था। वापस लौटे तो देखा तो घर का दरवाजा बंद था। काफी खटखटाने के बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर देखा तो किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस द्वारा इस संबंध में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। ज्योति दो भाइयों की बहन थी। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed