{"_id":"66e360ebd16406b1120074d4","slug":"girl-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-at-bahadurgarh-city-metro-station-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109812-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान
Fri, 13 Sep 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : अस्पताल में कागजी कार्रवाई में जुटी पुलिस। संवाद
बहादुरगढ़। ग्रीन लाइन के बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर वीरवार दोपहर एक युवती ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतका की पहचान 25 वर्षीय ईशू निवासी सांपला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह दिल्ली स्थित एक बड़े अस्पताल में नर्स थी और डॉक्टर की पढ़ाई भी कर रही थी। वीरवार को वह घर से ड्यूटी के लिए निकली थी। बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे उसने छलांग लगा दी।
मेट्रो स्टाफ और यात्रियों ने युवती को संभाला और आनन फानन स्टेशन के नजदीक एक अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। सूचना पाकर शहर थाना से पुलिस अस्पताल में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं मामले की जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। ईशू को मृत देख उसके परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। युवती ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, ये अभी स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि ईशू डॉक्टरी की पढ़ाई भी कर रही थी। उसके अंक कम आए थे। संभवत: इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। वजह जो भी रही हो, उसकी मौत से परिजन दुखी हैं। पुलिस ने फिलहाल घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --