{"_id":"665e57cc1960cbf1c7040994","slug":"girl-accused-of-making-objectionable-photo-viral-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107738-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: युवती ने आपत्ति जनक फोटो वायरल करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: युवती ने आपत्ति जनक फोटो वायरल करने का आरोप लगाया
Tue, 04 Jun 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंटरनेट मीडिया पर एक युवती की आपत्तिजनक फोटो अपलोड/वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती ने अपने ही एक परिचित युवक पर यह आरोप लगाया है। आरोपों की सच्चाई तफ्तीश का विषय है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता युवती लाइनपार निवासी है। आरोपी दूसरे प्रदेश का है। युवती का कहना है कि एक युवक ने उससे दोस्ती की थी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी आपत्ति जनक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर वायरल कर दी। उधर, स्थानीय पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, आईटी एक्ट आदि के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सच्चाई तफ्तीश पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उधर, एक महिला ने भी अपने परिचित शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों की दोस्ती हुई थी। इस केस में भी पुलिस जांच कर रही है।