फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Get corrections done in family ID through authorized channels only: Dr. Satish

फैमिली आईडी में करेक्शन अधिकृत माध्यमों से ही करवाएं : डॉ. सतीश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Get corrections done in family ID through authorized channels only: Dr. Satish
फोटो : 10सेक्टर 1 में समस्या सुनते स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्र‌वक्ता
रेवाड़ी। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी फैमिली आईडी में किसी भी प्रकार का संशोधन केवल अधिकृत माध्यमों से ही करवाएं। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी में सुधार या संशोधन केवल संबंधित विभाग के सीपीएलओ, एलसीएलओ, एसकॉम, स्वयं या परिवार के सदस्य द्वारा ही किया जा सकता है।
विज्ञापन

खोला के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक नागरिक को एक विशिष्ट परिवार पहचान संख्या प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से हर परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सटीक डेटा तैयार किया जा रहा है। यह डेटा राज्य की सभी सरकारी योजनाओं, सेवाओं और लाभों के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि किसी भी सरकारी योजना या सेवा के लिए
विज्ञापन

वेबसाइट का उपयोग करें। यह पोर्टल परिवार पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी देखने, सुधार कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आधिकारिक माध्यम है।
इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक आसानी से विभिन्न विभागीय सेवाओं जैसे इनकम सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आपकी बेटी हमारी बेटी योजना एवं अन्य योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री की अति महत्वकांशी लाडो लक्ष्मी योजना भी एक अधिकृत ऐप द्वारा स्वयं ही सीधा अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. खोला ने स्पष्ट किया कि नागरिक अपने दस्तावेजों की शुद्धता सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। फैमिली आईडी में दर्ज नाम, पता, आधार संख्या, जन्मतिथि, और पारिवारिक संबंध जैसी जानकारियां सही-सही दर्ज होनी चाहिए। किसी भी त्रुटि को ठीक करवाने के लिए नागरिक अपने नजदीकी सीपीएलओ, एलसीएलओ या एसकॉम ऑपरेटरों से संपर्क करें।


परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर 1 कार्यालय पर जन समाधान कार्यक्रम के तहत बताया कि राज्य सरकार द्वारा फैमिली आईडी प्रणाली को लगातार और अधिक सशक्त, अद्यतन एवं उपयोगकर्ता हितैषी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed