फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   General Hospital's X-ray machine broken, X-rays are not being done

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामान्य अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब, नहीं हो रहे एक्सरे

Fri, 17 Nov 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
General Hospital's X-ray machine broken, X-rays are not being done
झज्जर। सरकारी अस्पताल में तीन दिनों से तकनीकी खामी आने के कारण एक्सरे मशीन खराब है। इस कारण मरीजों के एक्सरे नहीं हो रहे। मरीजों को बाहर से एक्सरे कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में एक्सरे मशीन में सोमवार शाम को कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते वह काम करना बंद कर गई। इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी गई। इसके बाद तकनीशियन को बुलाया गया। इसे वीरवार को ठीक कराने का काम किया गया। एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा और बाहर निजी अस्पतालों में जाकर एक्सरे कराने पडे़। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। यहां गौर करने वाली बात है कि सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 लोगों के एक्सरे होते हैं। ऐसे में मशीन खराब होने के कारण मरीजों को अब बाहर से एक्सरे कराने पड़ रहे हैं। सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. नरेश दहिया ने कहा कि मशीन को ठीक कराया जा रहा है। मशीन ठीक होने पर दोबारा सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed