फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Geeta Bhukkal stated that Dharmendra Pradhan resignation is a victory for students struggle

गीता भुक्कल: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की जीत, मोदी युवाओं से मांगे माफी

Sat, 25 Jul 2026 08:57 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2026 08:57 PM IST
सार

गीता भुक्कल ने कहा कि आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था की खामियों के कारण कई छात्रों ने  आत्महत्या तक कर ली। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उन छात्रों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि माना जा सकता है।

विज्ञापन
Geeta Bhukkal stated that Dharmendra Pradhan resignation is a victory for students struggle
गीता भुक्कल, कांग्रेस विधायक - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को पहले ही छात्रों की भावनाओं और उनकी मांगों को समझना चाहिए था। गीता भुक्कल ने कहा कि देशभर के छात्र जंतर-मंतर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन कर रहे थे और उनकी मांग केवल बेहतर शिक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष परीक्षाएं, पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली की थी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था की खामियों के कारण कई छात्र मानसिक तनाव में आए और दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उन छात्रों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि माना जा सकता है।
विज्ञापन


छात्रों से माफी मांगे प्रधानमंत्री- गीता भुक्कल

गीता भुक्कल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी युवाओं से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार "बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ" का नारा देती है जबकि दूसरी तरफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रही छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री को देश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं का जताया आभार

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने छात्रों के पक्ष में आवाज उठाई। भुक्कल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में देश में बेहतर शिक्षा प्रणाली विकसित होगी, जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें विदेशों में अवैध तरीके से जाने, अपराध या नशे की ओर बढ़ने जैसी परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसे देश और प्रदेश के छात्रों की बड़ी जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed