फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gave students information about traffic rules

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी

Sat, 03 Aug 2024 05:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Gave students information about traffic rules
झज्जर। जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता के कार्यक्रम लगातार जारी हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए यातायात समन्वय उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश ने शहर सहित कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा नशे के दुष्प्रभाव और उन से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रैफिक संबंधित कानूनी जानकारियां उपलब्ध कराई तथा सड़क दुर्घटना से बचने के लिए कई उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि वाहन को हमेशा धीमी गति और अपनी तय सीमा में ही चलाएं। इस दौरान उन्होंने सभी विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के अलग-अलग तरीकों और उनसे बचने के बारे में आवश्यक टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि नशा एक भयानक बीमारी है। यह हमारे शरीर को ही नहीं पूरे समाज को भी बर्बाद कर रही है, इसलिए हमें हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed