{"_id":"685c5a5698e5e569160ee4f7","slug":"gaurav-poonia-resident-of-khuddan-village-won-gold-medal-in-asian-championship-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123259-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव खुड्डन निवासी गौरव पूनिया ने एशियन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव खुड्डन निवासी गौरव पूनिया ने एशियन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
Thu, 26 Jun 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
25jjrp19- गौरव पूनिया
झज्जर। जिले के गांव खुड्डन निवासी गौरव पूनिया ने वियतनाम में आयोजित अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह पदक फ्री स्टाइल के 65 किलोग्राम भार वर्ग में जीता। इससे परिवार में खुशी है। गौरव पूनिया की इस जीत में उसके कोच व परिवार का पूरा सहयोग रहा है। गौरव के पिता अरविंद खेतीबाड़ी कार्य करते हैं और उनकी माता मनीषा गृहिणी हैं।
वियतनाम में 18 से 26 जून तक अंडर-17 व अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप के लिए जिले के गांव खुड्डन निवासी गाैरव पूनिया का फ्री स्टाइल के 65 किलाेग्राम भार वर्ग में चयन हुआ था। इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए गौरव पूनिया ने जापान के खिलाड़ी को 12-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले गौरव पूनिया ने 25 मई को पलवल में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
गौरव पूनिया पिछले तीन वर्षों से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। वहीं इससे पहले वह गांव खुड्डन में ही अभ्यास करते थे।