फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Garbage pickup starts after 15 days from the city, vehicles will go door to door todayGarbage pickup starts after 15 days from the city, vehicles will go door to door today

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर से 15 दिन बाद कूड़ा उठान शुरू, आज घर-घर जाएंगी गाड़ियां

Wed, 02 Jul 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Garbage pickup starts after 15 days from the city, vehicles will go door to door todayGarbage pickup starts after 15 days from the city, vehicles will go door to door today
-फोटो 51 : सिविल अस्पताल के साथ लगती सड़क पर जमा कूड़े का ढेर। संवाद
झज्जर। शहर में पिछले 15 दिन से मुख्य मार्गों व घर-घर से कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा था। इसकी मुख्य वजह पुरानी फर्म का टेंडर 30 जून को खत्म होना रहा। वहीं मानदेय न मिलने के कारण कर्मियों ने घर-घर व मुख्य मार्गों से कूड़ा उठाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

अब एक जून से नई फर्म को टेंडर अलॉट कर दिया है। यह टेंडर तीन माह के लिए 35 लाख 81 हजार रुपये के लिए जारी किया गया है। इससे पहले वाली फर्म का टेंडर कई माह से खत्म था, लेकिन उसे बार-बार बढ़ाया जा रहा था। अब मुख्यालय के आदेश थे कि पुराने टेंडर को आगे नहीं बढ़ाया जाए और तीन माह के लिए नया टेंडर जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन

इस पर नगर परिषद की तरफ से 21 जून को ऑनलाइन टेंडर लगाया था, जिसे 28 जून को खोला गया। 30 जून को फर्म को वर्क ऑर्डर तीन माह के लिए जारी कर दिया गया। अब शहर के मुख्य मार्गों व घर-घर से कूड़ा उठान प्रतिदिन नियमित रूप से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के मुख्य मार्गों से उठवाया कूड़ा
नए टेंडर के अनुसार ठेकेदार को घर-घर से कूड़ा उठान और सेकेंडर प्वाइंट से कूड़ा उठाकर रेवाड़ी रोड डंपिंग साइट्स पर डलवाना होगा। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद मंगलवार को ठेकेदार ने अपना काम शहर में शुरू कर दिया। मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों पर कई दिनों से पड़े कूडे़ को उठवाया गया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि सफाई व्यवस्था पटरी पर आने पर अभी तीन से चार दिन का समय लगेगा।


सफाई को लेकर पार्षदों ने की चर्चा
शहर में कई दिनों से बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर कई पार्षद मंगलवार को नगर परिषद में एकत्रित हुए और सफाई दरोगाओं को हटाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने मांग की कि दरोगाओ को दोबारा से लगाया जाए ताकि शहर में सफाई की सही प्रकार से मॉनिटरिंग हो सके। हालांकि बाद में सफाई कर्मियों की हाजिरी को लेकर बात शुरू होने पर पार्षद वहां से चले गए।


पार्षद बोले सफाई कर्मी आते नहीं, हाजिरी कैसे लगी
सफाई को लेकर कई पार्षद चेयरमैन जिले सिंह सैनी से मिले और कहा कि सफाई कर्मी सफाई के लिए नहीं आते। इस दौरान नियमित दरोगा से सफाई कर्मियों का हाजिरी रजिस्टर मंगवाया गया। उसने पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने देखकर कहा कि इसमें सफाई कर्मियों की हाजिरी लगी हुई है जबकि उनके वार्ड के सफाई कर्मी नहीं आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर हाजिरी क्यों लगती है। कुछ पार्षदों ने मांग की कि सफाई कर्मियों की हाजिरी वह लगाएंगे।




शहर में कूड़ा उठान को लेकर नई एजेंसी को टेंडर जारी कर दिया गया है। मंगलवार को कुछ मुख्य मार्गों पर कूड़ा उठाया गया है। एक-दो दिन में सफाई व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। घर-घर से कूड़ा उठान भी शुरू हो जाएगा।
- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed