फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ganesh Festival... Children mesmerized the audience with their attractive dance on bhajans

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणेश महोत्सव...भजनों पर बच्चों ने आकर्षक नृत्य कर मोहा मन

Thu, 04 Sep 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Festival... Children mesmerized the audience with their attractive dance on bhajans
-फोटो 51 : गणपति उत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते नन्हें बच्चे। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश महोत्सव से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मेन बाजार स्थित सुभाष चौक पर बालक हितैषी सेवा समिति की ओर से मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सातवें दिन नन्हें बच्चों ने गणपति के भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। जिन्हें लोगों की ओर से खूब सराहा गया। नन्हें बच्चों ने तेरी जय हो गणेश...भजन पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय हरियाणा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पवन वर्मा मौजूद रहे। समाजसेवी देवेंद्र रोहिला ने बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इन दिनों शहर के विभिन्न स्थानों पर गणपति महोत्सव के भव्य पंडाल सजे हुए हैं। सभी जगह गणेश जी के भजनों का गुणगान हो रहा है। शहर में कई दिनों से गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। पूरा शहर गणपति की पूजा में जुटा हुआ है। प्रतिदिन पंडालों में आकर्षक कार्यक्रम हो रहे हैं। गणपति की आराधना के साथ-साथ भजन कीर्तन भी दिन भर चलता रहा। सुबह और शाम के समय पंडालों में आरती हुई।
विज्ञापन

बप्पा को भोग लगाया गया। 6 सितंबर तक शहर में गणपति उत्सव की धूम रहेगी। 7 को गाजे-बाजे के साथ बप्पा की विदाई की जाएगी। बालक हितैषी सेवा समिति के प्रचार सचिव रविकांत भोसले ने बताया कि गणेश भूविका रोहिल्ला, मनन रोहिल्ला, प्रिया, परी, नक्ष, लावण्या, तानिया, तनू, जतिन, सूर्या, शिवानी, अंकिता रोहिल्ला ने भजनों पर अपनी प्रस्तुति दी।

-फोटो 51 : गणपति उत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते नन्हें बच्चे। स्रोत समिति

-फोटो 51 : गणपति उत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते नन्हें बच्चे। स्रोत समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed