फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ganesh Chaturthi celebrated with pomp, Bappa's statue installed

शहर में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, बप्पा की प्रतिमा की स्थापित

Thu, 01 Sep 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi celebrated with pomp, Bappa's statue installed
झज्जर। शहर में बुधवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। शहरवासियों में गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता की प्रतिमा का शृंगार कर विधि विधान से पूजा, अर्चना की। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से शहर गूंजता रहा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर झज्जर में स्वर्णकार संघ और मराठा मित्र मंडल के सहयोग से गणेशोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला झज्जर स्वर्णकार संघ के मीडिया प्रभारी रविंद्र सोनी ने बताया कि बुधवार को गणेश चतुर्थी के पावन दिवस पर भगवान श्रीगणेश की स्थापना हरिपुरा बाजार स्थित स्वर्णकार सभा में की गयी। भगवान श्री गणेश की मनमोहक एवं भव्य प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ मोहल्ला दमदमा स्थित गुरु वाले हनुमान मंदिर से हरिपुरा बाजार स्थित स्वर्णकार सभा में लाकर बड़ी धूमधाम से स्थापित किया गया। भक्तों और श्रद्धालुओं ने नाच गाकर और उमंग के साथ इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। इस भव्य कार्यक्रम में हरियाणा स्वर्णकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयपाल लाम्बा, तहसील प्रधान रमेश सोनी, मीडिया प्रभारी रविंद्र सोनी, मुकेश सोनी, हेमंत सोनी, सुनील सोनी, मुकेश सोनी, सरजीत सोनी, रमेश वर्मा, राजेश सेढा, संदीप वर्मा, मामू सोनी, अनुज वर्मा, नीरज वर्मा, अनिल सेढा, साहिब वर्मा, सूरज मराठा, सतीश मराठा सहित शहर के सभी स्वर्णकार, मराठा एवं बंगाली कारीगरों ने गणेशजी की मूर्ति स्थापित करते हुए विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed