फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fury in Chhara due to Matru's murder, police asked for seven days to catch the killers

मटरू की हत्या से छारा में रोष, हत्यारों को पकडने के लिए पुलिस ने मांगे सात दिन

Sun, 10 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fury in Chhara due to Matru's murder, police asked for seven days to catch the killers
गांव छारा में शुक्रवार की रात को मटरू पहलवान की हत्या की घटना से हर कोई स्तब्ध हुआ। गांव में रोष फैल गया। हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गांव के लोग टोल प्लाजा पर इकट्ठे हो गए और लगभग साढ़े नौ बजे नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। काफी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। पुलिस से एक सप्ताह में हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

मटरू के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया था। गांव में दुकानदारों ने रोष व दुख स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दी। सड़कें सुनसान नजर आने लगी। हाईवे पर लोगों ने ट्रक व ट्रैक्टर आदि वाहन टेढ़े खड़े करके जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाना शुरू किया। झज्जर से एसपी राजेश दुग्गल और डीएसपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को तीव्र जांच करते हुए हत्यारों को शीघ्र पकडने का आश्वासन देकर करीब साढ़े दस बजे जाम खुलवाया। गांव वालों ने बताया कि सोमवार को वे झज्जर में एसपी से उनका कार्यालय में मिलेंगे और स्पष्ट करेंगे कि एक सप्ताह के भीतर मटरू के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो वे फिर हाईवे जाम कर देेंगे।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिंक जांच टीम ने घटनास्थल पहुंचकर सुबूत जुटाए। अपराध शाखा पुलिस भी सक्रिय हो गई। हमले के कारण या हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हुई है कि यह हत्या और लूट का मामला है या फिर रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि मटरू के भाई बबलू व अन्य परिजनों का कहना है कि मटरू या उनके परिवार की किसी से रंजिश नहीं रही है। पिछली बार उसने सरपंच का चुनाव लड़ा था। जीतने में केवल 60 वोट की कमी रह गई थी। इस बार भी वह सरपंच का चुनाव लडने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र उर्फ मटरू पहलवान काफी मिलनसार था। पांच भाइयों में सबसे छोटे बिजेंद्र उर्फ मटरू तीन बेटियों और एक बेटे का पिता था। पुलिस ने उसके बड़े भाई अशोक कुमार की शिकायत पर आसौदा थाना में मामला दर्ज किया है। बिजेंद्र ईंट भट्ठों से ईंटें सप्लाई करने का व्यवसाय काम करता था। मटरू की हत्या होने से न केवल छारा बल्कि पड़ोसी गांवों के लोग भी स्तब्ध हैं। आसौदा थाना प्रभारी बाबूलाल का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed