फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   free oxygen help start in bhadurgarh

कोरोना मरीजों के लिए शुरू की नि:शुल्क ऑक्सीजन सेवा

Tue, 18 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
free oxygen help start in bhadurgarh
बहादुरगढ़। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बहादुरगढ़ ने शहर में जरूरतमंद कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्क आक्सीजन सेवा की शुरुआत की है। फिलहाल यहां 10 लोगों को एक साथ आक्सीजन दी जा सकती है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अंतरराष्ट्रीय संस्था खालसा एड के सहयोग से रोहतक-दिल्ली रोड स्थित आटो मार्केट क्षेत्र में आत्मशुद्धि आश्रम के पास कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन सेवा केंद्र आरंभ किया है। यहां 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए गए हैं। यह सेवा केंद्र मेट्रो पिलर नंबर 819-820 का पास बनाया गया है। यहां कोई भी जरूरतमंद कोरोना संक्रमित रोगी ऑक्सीजन की सुविधा ले सकता है। सेवा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। इस व्यवस्था में लगे गुरदीप सिंह टिंकू ने बताया कि जिस मरीज का इस सेवा केंद्र तक आना संभव न हो तो ऑक्सीजन मशीन उसके घर भी मुफ्त सेवा के लिए मिल सकती है। यहां ऑक्सीमीटर आदि सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का लाभ लेने के लिए गुरदीप सिंह टिंकू से उनके फोन नंबर 9416535013 और गजेंद्र सिंह बंटी से उनके फोन नंबर 9315443150 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed