Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fraud committed under the pretext of securing plots, houses, and government jobs.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्लाॅट, मकान तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी

Fri, 03 Apr 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud committed under the pretext of securing plots, houses, and government jobs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। एचएसवीपी के सेक्टर में स्कीम के तहत सस्ता प्लॉट, मकान तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दंपति सहित चार लोगों के साथ करीब 11 लाख की ठगी हुई है। बादली क्षेत्र के गांव गोयला कलां निवासी युवक पर ठगी का आरोप है। शहरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आर्य नगर निवासी विक्रांत ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली के झाड़ोदा कलां गांव में शिक्षक हैं। वे गोयला कलां निवासी अभिषेक को बीते करीब छह-सात साल से जानते हैं। पिछले साल नवंबर में अभिषेक ने उन्हें एचएसवीपी सेक्टर-11 में स्कीम के तहत कम रुपयों में प्लॉट, मकान दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

साथ ही रेवेन्यु रिकाॅर्ड डिपार्टमेंट तथा पत्नी को मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस विभाग में नौकरी दिलाने के बारे में कहा। इस संबंध में उन्होंने अपने साले दिनेश व पड़ोसन निर्मला से बात की। उन दोनों को भी अभिषेक ने सेक्टर-11 में प्लॉट दिलाने वाली बात दोहराई। सभी उस पर विश्वास कर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उन्हें व उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाने व स्कीम के तहत मकान दिलाने के नाम पर कुल तीन लाख 3 हजार 500 रुपये ले लिए। जबकि उनके साले से एक लाख 20 हजार तथा निर्मला से प्लाॅट की एवज में छह लाख 80 हजार 600 रुपये लिए।

इसी बीच दिसंबर में उसने व्हाट्सएप के जरिये उन्हें व पत्नी को सरकारी नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर की प्रति भेजी लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। काफी समय बाद भी जब प्लॉट, मकान या नौकरी नहीं मिली तो शक हुआ। आरोपी ने उनसे तकरीबन 11 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed