फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fraud cases increasing in Jhajjar, Eight cases registered in 3 days

झज्जर में बढ़ रहे ठगी के मामले: 3 दिन में आठ केस दर्ज, रिश्तेदार बनकर की ठगी तो किसी ने दिखाया पुलिस केस का डर

Fri, 31 May 2024 05:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 May 2024 05:14 PM IST
सार

झज्जर के बुपनिया निवासी एक व्यक्ति से उसका मौसा बनकर ठगों ने 95 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बुपनिया निवासी दीपक ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 8 मार्च की रात को उसके मोबाइल पर कॉल आया।

विज्ञापन
Fraud cases increasing in Jhajjar, Eight cases registered in 3 days
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस द्वारा बार-बार जागरूक करने के बाद भी लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। खास बात यह है कि साइबर ठग किसी अनपढ़ को नहीं बल्कि पढे़-लिखों को ही ठग रहे हैं। पिछले तीन दिन में ही साइबर क्राइम थाने में 8 केस दर्ज हो चुके हैं। किसी ने अपना दोस्त, रिश्तेदार बनाकर ठगा तो किसी ने पुलिस अधिकारी बनकर लाखों रुपये खाते में डलवा दिए। पुलिस अधिकारियों की माने तो ऐसे लोगों से सावधान रहे और ठगी का शिकार होने से बचे।

विज्ञापन


पिता का जानकार बताकर डाले झूठे मैसेज, महिला स्वास्थ्य कर्मी से 90 हजार ठगे
बहादुरगढ़ के आर्य नगर निवासी कुसुम रोहिली से अज्ञात ने उसके पिता का दोस्त बनकर 90 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला कुसुम रोहिली ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह अंबाला में स्वास्थ्य विभाग में काम करती है। 2 दिसंबर 2023 को वह अपने घर पर थी। उसे मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उसके पिता का जानकार है।
विज्ञापन


उसे मेरे पिता को 20 हजार रुपये देने थे, लेकिन गलती से एक लाख 10 हजार रुपये भेज दिए। जब उसने फोन का मैसेज चेक किया तो उसमें 25 हजार, 30 हजार व 55 हजार रुपये उसके खाते में आने के मैसेज आए हुए थे। अंजान व्यक्ति ने उसे 90 हजार रुपये वापस डालने के लिए कहा। उसने अपने खाते से उसे 90 हजार रुपये वापस भेज दिए। जब उसने कुछ देर बाद अपने खाता की डिटेल चैक कि तो उसके खाते में कोई राशि आई नहीं मिली। अंजान व्यक्ति ने झूठे मैसेज बनाकर उसके पास भेज रखे थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसा बनकर व्यक्ति से 95 हजार रुपये ठगे, केस दर्ज
बुपनिया निवासी एक व्यक्ति से उसका मौसा बनकर ठगों ने 95 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बुपनिया निवासी दीपक ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 8 मार्च की रात को उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आपको उसका मौसा खरमाण निवासी प्रवीण बताया और उसका हालचाल पूछने लगा। वह उसकी बातों में आ गया। उसने मुहे कहा कि मैंने किसी से रुपये वापस लेने है, जो मेरे खाता में किसी कारण से रुपये नहीं आ रहे हैं।


वह उसके खाते में 20 हजार रुपये भिजवा रह है और बाद में ले लेगा। कुछ देर बाद बोला कि उसने 20 हजार रुपये डलवा दिए, लेकिन उसे चेक किया तो कोई राशि नहीं आई थी। उक्त व्यक्ति ने अपने दूसरे नंबर से व्हाट्सअप से स्क्रीनशॉट भेजा, जिसमें लिखा था कि 20 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। उसने अपनी बातों में उलझाकर उससे तीन बार 45 हजार, 20 हजार और 30 हजार रुपये की ट्रांजक्शन करवाई। बाद में उसे धोखे का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed