{"_id":"68a0da324cbff9496009375a","slug":"four-workers-injured-as-roof-of-under-construction-house-collapses-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116836-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से चार मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से चार मजदूर घायल
विज्ञापन
-फोटो 77 : निर्माणाधीन मकान में छत का हिस्सा गिरा हुआ। संवाद
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। शुक्रवार को शहर की छिकारा कॉलोनी में बरसात के दौरान निर्माणधीन मकान की छत का कुछ हिस्सा गिरने से मजदूर सहित चार लोग घायल हो गए। सभी की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र अपने मकान का निर्माण करवा रहा था कुछ समय पहले ही छत डाली गई थी। शुक्रवार को बरसात के दौरान छत पर लगी स्पोर्ट हट गई। इससे छत के आगे का हिस्सा गिर गया। इस दौरान निर्माण कार्य में लगे महेंद्र, लड्डन, राहुल निवासी छिकारा कॉलोनी घायल हो गए। इतना ही नहीं, मजदूरों के पास किसी काम से आया युवक भी चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया।
-फोटो 77 : निर्माणाधीन मकान में छत का हिस्सा गिरा हुआ। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
-फोटो 77 : निर्माणाधीन मकान में छत का हिस्सा गिरा हुआ। संवाद