{"_id":"6a217f156c48a6bbf2051756","slug":"four-players-won-medals-in-the-junior-kickboxing-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-135896-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चार खिलाड़ियों ने जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चार खिलाड़ियों ने जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते पदक
Fri, 05 Jun 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
04jjrp16- प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आयोजकों के साथ। स्रोत : कोच
झज्जर। ऑल इंडिया जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए हैं। हरियाणा कोच योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए।
ऑल इंडिया जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा के केटी ग्लोबल स्कूल में 30 से 4 जून तक किया गया। इसमें देश के 28 राज्यों के करीबन 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें हरियाणा के 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता ओडिशा खेल मंत्रालय और ओडिशा ओलंपिक संघ की तरफ से आयोजित की गई। कोच जसवंत सिंह ने बताया कि पॉइंट फाइट इवेंट में दक्ष कुमार गुलिया ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। रिंग फाइट में कार्तिक गुलिया ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
लो किक में नितिन कुमार 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। रोनक कुमार ने 71 किलोग्राम भार वर्ग में फुल काॅन्टेक्ट इवेंट में रजत पदक हासिल किया।
भारतीय किक बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल एवं ओडिशा के खेल मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। झज्जर जिला किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष हवा सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सैनी ने चारों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आगामी इटली देश में होने विश्व किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।