{"_id":"66ebb541a887ab7c9d0cfc5e","slug":"four-people-drowned-in-minor-during-ganesh-immersion-in-bahadurgarh-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: गणेश विसर्जन के दौरान चार लोग माइनर में डूबे, दो को बाहर निकाला और दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahadurgarh: गणेश विसर्जन के दौरान चार लोग माइनर में डूबे, दो को बाहर निकाला और दो की तलाश जारी
Thu, 19 Sep 2024 10:56 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:56 AM IST
सार
हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जो दोनों की तलाश में जुटी है। 16 घंटे बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा है। बादली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
चार लोग माइनर में डूबे
- फोटो : संवाद
विस्तार
एनसीआर माइनर में गणेश गणेश विसर्जन के लिए आए चार लोग माइनर में डूब गए। दो को बाहर निकाल लिया गया। जबकि दो की तलाश जारी है। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ के दीचाऊं कलां से आदित्य सैनी अपने कुछ साथियों के साथ गणेश विसर्जन के लिए बादली के पास एनसीआर माइनर पर आए थे। जब वह गणपति की प्रतिमा को विसर्जन कर रहे थे तो चार लोगों का पैर फिसल गया। दो को वहां खड़े लोगों ने बचा लिया। जबकि 24 वर्षीय आदित्य सैनी और विकास की तलाश नहीं हो सकी। देर शाम हुई हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जो दोनों की तलाश में जुटी है। 16 घंटे बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा है। बादली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन