फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four months after death, the message of getting the second vaccine came

मौत के चार महीने बाद दूसरी वैक्सीन लगने का आया मैसेज

Thu, 30 Sep 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four months after death, the message of getting the second vaccine came
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीन लगाने में गंभीर अनियमितता सामने आई है। बहादुरगढ़ के आदर्श नगर मौत के करीब चार महीने बाद भी महिला को रिकार्ड में वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई।
विज्ञापन

दरअसल बहादुरगढ़ के आदर्श नगर की रहने वाली सुमित्रा दहिया का 4 मई 2021 को देहांत हो गया था। इससे पहले सुमित्रा देवी ने 13 अप्रैल 2021 को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज आदर्श नगर पीएचसी से लगवाई थी लेकिन उनकी मौत को करीब चार महीने बीत जाने के बाद 27 अगस्त को सुमित्रा दहिया को उसी आदर्श नगर पीएचसी में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई। परिजनों के मोबाइल पर मैसेज भी आया और सर्टिफिकेट भी डाउनलोड हो गया। मौत के बाद भी दूसरी डोज लगने का मैसेज देखकर परिजन दंग रह गए। उन्हें इस बात का डर है कि उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। मृतका के बेटे योगेश ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। योगेश ने अपनी मृतक मां का दूसरी डोज लगने वाला सर्टिफिकेट रद्द कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में नोडल आफिसर (वैक्सीनेशन) डॉ. सुंदरम ने पहले तो पूरा मामला सुनते ही जांच की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस रजिस्टर में इंट्री हुई है उसकी भी जांच होगी और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। थोड़ी ही देर में स्वास्थ्य विभाग का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने आए किसी लाभार्थी ने गलत मोबाइल नंबर दिया होगा जिसके कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के निवासी प्रवीन कुमार ने कहा कि मौत के बाद भी वैक्सीन लगने के इस मामले से आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल होने का डर सताने लगा है। ये भी हो सकता है कि वैक्सीनेशन के आंकड़े बढ़ाने के लिए कहीं स्वास्थ्य विभाग ने ये कारनामा जानबूझकर तो नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed