फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four buffaloes died due to current in canal water, villagers created uproar.

नहर के पानी में आया करंट, चार भैंसों की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 02 Sep 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four buffaloes died due to current in canal water, villagers created uproar.
बेरी। धांधलान गांव से गुजर रही छारा माइनर के पानी अचानक करंट आ गया, जिससे चार भैंसों की मौत हो गई। मामले की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली निगम की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव धांधलान निवासी रणबीर पुत्र मनफूल और सत्यवान पुत्र धर्मबीर गांव धांधलान से गुजर रही छारा माइनर में अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए लाए हुए थे। माइनर में भैंस पानी पी रही थी, अचानक पानी में करंट आने से पानी पी रही 4 भैंसों की मौत हो गई। इसमें दो भैंस रणबीर और दो भैंस सत्यवान की थी। पीड़ित पशुपालकों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह वे अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए गए हुए थे। उस समय एकाएक पानी में करंट आने से 4 भैंसों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही से पानी में करंट आने से भैंसों की मौत हुई है। करंट से भैंसों की मौत होने की सूचना ग्रामीणों को पता चला तो मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने हंगामा किया। हालांकि बिजली निगम की टीम भी मौके पर भेजी गई थी।
विज्ञापन

भैंसों का किया पोस्टमार्टम
घटना के बाद पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर भैंसों के शवों का पोस्टमार्टम किया। हालांकि फिलहाल तक पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छारा माइनर में पानी पिलाने गए पशुपालकों की चार भैंसों की करंट लगने से मौत होने की शिकायत मिली है। मृतक भैंसों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा, किन कारणों से भैंसों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।
मौके पर कोई तार टूटा हुआ नहीं मिला है। भैंसों की मौत किन कारणों से हुई है। यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।
- हेमंत जून, एसडीओ, बिजली निगम, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed