{"_id":"6188217ff71dec38a0610d41","slug":"four-accused-arrest-for-inlegal-armes-bahadurgarh-news-rtk629186283","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, छह पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, छह पिस्टल बरामद
Mon, 08 Nov 2021 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़ (झज्जर)
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़ (झज्जर)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:27 AM IST
सार
झज्जर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध तौर पर हथियार सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग के चार बदमाशों को दबोचा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों को सदर थाना क्षेत्र, बहादुरगढ़ से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर पुलिस की अपराध जांच शाखा ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार गुर्गों को काबू किया है। आरोपियों के पास से छह पिस्टल बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान यूपी के शामली के गांव लाख निवासी अजय, बागपत के गांव हिसावटा निवासी अभिषेक, अलीगढ़ के गांव मिर्जापुर निवासी सुनील कुमार व भूरा सिंह के तौर पर हुई है। ये सोनीपत के कुंडली में एक किशोर को हथियार पहुंचाने आए थे। कुंडली निवासी उपरोक्त नाबालिग आरोपी को भी काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-अपराध: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी थी पति की हत्या, कंकाल बरामद, डेढ़ माह बाद ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
सरगना से लेते थे हथियार
निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सीआईए-2 बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही सोमबीर व रविंद्र कुमार की टीम ने दो आरोपियों को बहादुरगढ़ सदर थाना क्षेत्र से काबू किया। जिनके कब्जे से दो पिस्तौल (315 बोर) और एक (32 बोर) का बरामद हुआ। दोनों से पूछताछ के बाद अलीगढ़ के गांव मिर्जापुर निवासी सुनील कुमार व भूरा सिंह को गिरफ्तार किया। ये चारों आरोपी अपने सरगना से हथियार लेकर आगे बेचने का धंधा करते थे। दोनों को बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 95.30 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 86.53 रुपये बिक रहा डीजल
साथियों को नहीं छोड़ेगी पुलिस
अदालत से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सदर थाना बहादुरगढ़ में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी अजय को पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के बाद अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।